श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से इस वीके बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश करता रहता है, लेकिन बीएसएफ के जवानों की सजगता के चलते उसके मंसूबे नाकाम हो जाते हैं। बता दें श्रीकरणपुर बॉर्डर एरिया में एक युवक ने शनिवार को घुसपैठ का प्रयास किया। बीएसएफ के रोकने पर जब युवक नहीं रुका तो जवानों ने उसके टांगों में गोली मार दी। जिससे घुसपैठिया मौके पर ही गिर गया।
बीएसएफ ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “अलर्ट बीएसएफ के जवानों ने 26 नवंबर दोपहर को श्रीकरणपुर सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी घुसपैठिए के प्रयास को विफल कर दिया। सफदर हुसैन पाकिस्तान के बहावलनगर जिला के इजाफी बस्ती का रहने वाला है। संतरी ने हुसैन के कमर के नीचे गोली मारी। पूछताछ के बाद पाक रेंजर्स को सौंप दी।”
https://twitter.com/BSF_Rajasthan/status/1596527706195513344
केवल उर्दू में लिखा पहचान पत्र मिला
जानकारी के के अनुसार बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिये से पूछताछ शुरू की। उसके बाद उसे पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया गया। पाकिस्तानी युवक के पास एक परिचय पत्र के अलावा कुछ भी नहीं मिला है। घुसपैठ करने वाला व्यक्ति ने अपना नाम सफदर हुसैन (39), निवासी इजाफी बस्ती चक 46 फतेह, जिला बहावलनगर बताया। गोली लगने से उसके टांग से खून बहने लगा। इस पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।
युवक को पूछताछ के बाद पाकिस्तान को वापस सौंप दिया
बता दें इस पाकिस्तानी नागरिक के पास एक उर्दू में पहचान पत्र मिला है, जिससे पता चला कि इसका नाम सफदर हुसैन है और यह बहावलनगर का निवासी है। बीएसएफ के जवानों ने पूछताछ में कुछ संदिग्ध नहीं पाने पर पाकिस्तानी रेंजर्स से बातचीत की और उसे पाकिस्तान को वापस सौंप दिया।
पहले भी संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु देखी गयी थी
वहीं आपको बता दें इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु की आवाज सुनने के बाद भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अमृतसर सेक्टर में दाओके सीमा चौकी (बीओपी) पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने छह राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक ड्रोन मार गिराया। पिछले दो महीनों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अमृतसर इलाके में तीन ड्रोन मार गिराए हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines