पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली है। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। राजस्थान में श्रीगंगानगर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा है। पकड़े गए पाकिस्तानी रेंजर से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
राजस्थान फ्रंटियर ने हिरासत में लिया
इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर को बीएसएफ के राजस्थान फ्रंटियर ने हिरासत में ले लिया है। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर से पाकिस्तानी रेंजर का पकड़ा जाना बीएसएफ के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी रेंजर बॉर्डर क्रॉस कर भारतीय क्षेत्र में घूसने करने का प्रयास कर रहा था, तभी सीमा पर सतर्क बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया।
बीएसएफ कर रही पाकिस्तानी रेंजर से पूछताछ
जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ पकड़े गए पाकिस्तानी रेंजर से पूछताछ कर रही है। बीएसएफ यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह किस मकसद से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था।राजस्थान में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा बिल्कुल स्पष्ट है। यहां कश्मीर में एलओसी की तरह कोई विवाद नहीं है। ऐसे में पाकिस्तानी जवान के यहां घुसपैठ की कोशिश कई सवाल खड़े कर रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बीएसएफ ने सीमा पर चौकसी और कड़ी कर दी है।
पाकिस्तान को उसी की भाषा में दिया जवाब
बता दें कि कुछ दिन पहले पाकिस्तानी रेंजर्स ने गलती से सीमा पार चले गए एक बीएसएफ जवान को पकड़ लिया था। बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाक रेंजर्स ने 23 अप्रैल को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़ा था और भारतीय बल की तरफ से दर्ज कराए गए कड़े विरोध के बावजूद उन्हें सौंपने से इनकार कर दिया था। बीएसएफ अधिकारियों ने फ्लैग मीटिंग भी बुलाई थी, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से कोई भी अधिकारी इस मीटिंग में शामिल नहीं हुआ। ऐसे में माना जा रहा है कि बीएसएफ ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines