राजस्थान के जैसलमेर से DRDO गेस्ट हाउस के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। खुफिया एजेंसी का दावा है कि आरोपी मैनेजर पाकिस्तान के लिए जासूसी करता है। आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की कई जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर को पहुंचाई थी। आरोपी के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम के तहत उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बुधवार को उसे जयपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश करके 15 अगस्त तक का रिमांड पर ले लिया।।अब कई एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही है।
DRDO में 8 साल से कर रहा था काम
जयपुर के स्पेशल सीपी सुदेश सातवन ने बताया कि जैसेलमेर के चांदना फील्ड फायरिंग रेंज में स्थित DRDO के गेस्ट हाउस में महेंद्र प्रसाद मैनेजर के रूप में कार्यरत था। आरोपी पिछले करीब 8 साल यहां काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी आरोपी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियों को पाकिस्तान के हैंडलर से साझा की थी। इसके एवज में आरोपी को पाकिस्तान से मोटी रकम मिल रही थी।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक जवान हुआ शहीद
मास्टर चाबी से खोलता था केबिन के दरवाजे
सुदेश सातवन ने बताया कि आरोपी ने मास्टर की के जरिए अधिकारियों के केबिन को खोलता था और वहां से जानकारी कलेक्ट कर उसे पाकिस्तान हैंडलर को भेजता था। पूछताछ करने पर आरोपी ने इसे स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर मास्टर चाबी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने बताया है कि उसने डीआरडीओ के हर मूवमेंट की पाकिस्तान को जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी आपदा: बीआरओ ने 3 दिन में बनाया वैली ब्रिज, सोनगाड तक खुला रास्ता
चांधन नाम से सेव किया था नंबर
महेंद्र प्रसाद ने पाकिस्तानी हैंडलर का नंबर चांधन नाम से मोबाइल में सेव किया हुआ था। महेंद्र सेना के अधिकारियों और वैज्ञानिकों से जुड़े हर मूवमेंट को इसी नंबर पर व्हाट्सएप कॉल कर बताता था। इसके अलावा आरोपी ISI के लोगों के भी संपर्क में था। स्पेशल सीपी सुदेश सातवन ने बताया कि महेंद्र प्रसाद का मोबाइल और अन्य सामानों को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। मोबाइल की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी से इस गैंग में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
13 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines