हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पाकिस्तान से आए ड्रोन में बंधा था कबूतर, BSF के जवानों ने जैसलमेर में पकड़ा

Pakistan Drone In India : पाकिस्तान की ओर से अशांति फैलाने के लिए सीमा के रास्ते बार-बार आतंकी और ड्रोन भेजे जा रहे हैं। इस बीच बीएसएफ को बड़ी कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
पाकिस्तान से आए ड्रोन को बीएसफ के जवानों ने पकड़ा।

Pakistan Drone In India : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक कभी आतंकवादी भेजता है तो कभी ड्रोन। उसका इरादा नेक नहीं है। हर बार भारतीय सुरक्षा बलों के जवान उसकी नापाक हरकतों को नाकाम कर दे रहे हैं। इस बीच राजस्थान के जैसलमेर में सीमा पार से एक ड्रोन उड़ता हुआ आया, जिसे बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया है।

सीमा पार से आए ड्रोन के साथ एक कबूतर बंधा हुआ था। साथ ही पैराशूट का फटा कपड़ा भी मिला। पाकिस्तान से उड़कर यह ड्रोन राजस्थान के जैसलमेर पहुंचा। बॉर्डर सुरक्षा बल (BSF) की 35 वीं बटालियन के जवानों ने सरहदी शाहगढ़ बल्ज इलाके से ड्रोन को बरामद किया है। हालांकि, ड्रोन के साथ बांधे गए कबूतर की मौत हो चुकी थी। सुरक्षा बलों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आतंकी बना रहा था PhD स्कॉलर

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों की नजरें आतंकी गतिविधियों पर रहती हैं। वे सीमा पार से होने वाली नापाक हरकतों के खिलाफ एक्शन लेते हैं। हालांकि, जैसलमेर से बरामद किए गए ड्रोन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह ड्रोन की एक डम्मी ड्राइव हो सकती है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से यह कोई पहला ड्रोन नहीं आया है, बल्कि इससे पहले भी पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में कई ड्रोन पकड़े गए हैं। पाक इस ड्रोन के जरिये हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करता है। साथ ही पाक की ओर से आतंकियों की घुसपैठ की भी कोशिश की जाती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola