अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्ट: अजमेर (Ajmer) जिले की मांगलियावास थाना पुलिस (Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रक (Truck) में छिपाकर लाई जा रही कुल 50 किलो 258 ग्राम अफीम (Opium) सहित जोधपुर (Jodhpur) के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। जांच में पुलिस मुख्यालय (Police Headquarter) का सहयोग भी लिया जाएगा।
खंगाला जाएगा तस्करों का नेटवर्क
मामले की जानकारी देते हुए अजमेर (Ajmer) एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील ताडा को मुखबिर से सूचना मिली कि जयपुर (Jaipur) से जोधपुर (Jodhpur) की तरफ ट्रक में मादक पदार्थ छिपाकर ले जाया जा रहा है। इस पर सराधना के निकट नाकेबंदी की और ट्रक को रूकवाया। तलाशी लेने पर ट्रक की केबिन में 50 किलो 258 ग्राम अफीम मिली। आरोपी विजेश पुत्र मुन्नाराम विश्नोई व शैतानाराम पुत्र गिरधारी राम जाट को पकड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच गेगल थाना प्रभारी सुनील बेडा को सौंपी गई। एसपी जाट ने बताया कि यह बड़ा मामला है और अजमेर जिले में इससे बड़ी कार्रवाई कोई नहीं हुई। इस मामले की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय का सहयोग भी लिया जाएगा व तस्करों के पूरा नेटवर्क खंगाला जाएगा।
यह थे टीम में शामिल
मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरूद्ध पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अजमेर विकास सागवान एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजमेर ग्रामीण वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी वृत ग्रामीण ईस्लाम खान के सुपरविजन मांगलियावास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। टीम में मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील ताडा, एएसआई हुकम सिंह, संजीव चारण, अरविन्द कुमार, तेजपाल सिंह, राजकुमार, दिनेश डांगा, वेद प्रकाश, लक्ष्मण राम, सतीश, मुन्नाराम रिणवां, कैलाश चन्द भाटी शामिल थे।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines