हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

'पाकिस्तान ने दागे 413 ड्रोन, निशाने पर था फलौदी एयरबेस', Operation Sindoor पर BSF का बड़ा खुलासा

बीएसएफ के महानिरीक्षक एमएल गर्ग।
विज्ञापन

Operation Sindoor : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसे लेकर बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक (IG) एमएल गर्ग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के निशाने पर फलौदी एयरबेस भी था, लेकिन सेना ने पाक के इस मंसूबे को नाकाम कर दिया

बीएसएफ महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के बााद पाकिस्तान की सीमा से कई जगह को निशाना बनाने की कोशिश की गई, लेकिन उसके हर साजिश को नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तान ने जैसलमेर, गंगानगर, बाड़मेर से लगे राजस्थान के कई ठिकानों पर 413 से भी ज्यादा ड्रोन दागे थे, जिन्हें हवा में ही तबाह कर दिया गया। पाक सेना फलौदी एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश थी, जिन्हें आसमान में ही न्यूट्रलाइज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : Operation Sindoor: उजड़ गया नूर खान एयरबेस, सामने आई वो तस्वीर, जिसे छिपाना चाहता था पाकिस्तान

विज्ञापन

पाकिस्तान ने चाइनीज मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया था : BSF IG

एमएल गर्ग ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत अब सीजफायर है, लेकिन पाकिस्तान की सेना अब भी राजस्थान से लगती अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ दूरी पर रेंजर्स के साथ तैनात है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जहां पाकिस्तान ने राजस्थान की सीमा से लगते अपने सभी गांव को खाली करवा दिए थे तो वहीं बीएसएफ ने गांव के लोगों को खाली करने के लिए बातें नहीं की, लेकिन उन्हें सजग बनाने और रखने की कोशिश की। इसके अलावा, पाकिस्तान द्वारा चाइनीज मिसाइलों के उपयोग की भी जानकारी दी गई, जिन्हें भारतीय बलों ने मार गिराया।

BSF ने पाकिस्तानी गतिविधियों को किया विफल 

बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग ने कहा कि बीएसएफ ने भारतीय सेना और इंडियन एयरफोर्स के साथ मिलकर पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन की गतिविधियों को विफल किया है। हमारे पास मिसाइलों के आंकड़े तो नहीं हैं, लेकिन जैसलमेर से गंगानगर, बाड़मेर से लगती राजस्थान की सीमा में 413 से भी ज्यादा ड्रोन दागे गए। हमने हवा में ही जिन्हें उड़ा दिया। बीएसएफ ने श्रीगंगानगर से जैसलमेर तक के इलाकों में सेना और वायुसेना के साथ मिलकर रणनीतिक सूचनाओं का आदान-प्रदान किया, जिससे दुश्मन की हर साजिश को समय रहते नाकाम किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ या मेरी गोली खाओ’, भुज से पीएम मोदी का पाकिस्तान पर करारा प्रहार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola