One-Sided Love Murder in Jaipur: राजस्थान के जयपुर से एक तरफा प्यार में हत्या का मामला सामने आया है। जयपुर में एक युवक ने युवती से एक तरफा प्यार करता था। जब लड़की के परिवार वालों ने उसकी किसी और लड़के के साथ शादी तैयारियां शुरू की तो लड़का ये बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने लड़की को किडनेट कर लिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद की जान लेने की कोशिश की। पुलिस जब मौके पहुंची तो वहां लड़की और लड़का दोनों ही खून से लथपथ थे। पुलिस ने दोनों से SMS अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं, लड़के इलाज चल रहा हैं। पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ किडनैपिंग और हत्या का केस कर लिया है।
मृतक लड़की की पहचान ज्योति (23) के रूप में हुई है, जो हरमाड़ा की रहने वाली है। वहीं, घायल लड़के की पहचान किशन (26) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में साढ़े 3 लाख की धोखाधड़ी, एक को ऑनलाइन भैंस बेचने पर चूना लगा, दूसरे का दोस्त निकला ‘गद्दार’
आरोपी ने उठाया पहचान का फायदा
मृतका के पिता सत्यनारायण सैनी कहना कि आरोपी युवक उनकी बेटी का प्रेमी नहीं था। लड़के की उनकी बेटी से सिर्फ जान- पहचान थी। जिसका आरोपी युवक ने फायदा उठाया और उनकी बेटी की हत्या कर दी। सत्यनारायण सैनी ने आगे कहा कि वो तो अपनी बेटी की शादी करने वाले थे, लेकिन उन्हें अपनी बेटी की खून से सनी लाश उठनी पड़ी।
स्कूल से किया अपहरण
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया 3 दिन पहले उनकी बेटी स्कूल पढ़ाने गई थी। हर रोज स्कूल से उनकी बेटी दोपहर 2 बजे तक वापस आ जाती है। लेकिन उस दिन वो वापस नहीं लौटी, देरी होने पर परिवार के लोग बेटी को ढूंढने लगे। स्कूल से पता चला कि ज्योति स्कूल से 2 बजे ही निकल गई थी। थोड़ी और पड़ताल करने पर पता चला कि ज्योति को किशन अपनी कार में लेकर गया है। लेकिन उसने ज्योति को घर छोड़ने की बजाए सुनसान इलाके में ले गया। जहां उसने पहले ज्योति का गला काटा और फिर खुद जान लेने की कोशिश की।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी किशन के खिलाफ हत्या, अपहरण और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines