OBC आरक्षण मामले में कल होगा निर्णय!, सीएम गहलोत बोले- यह मामला जाट-राजपूत का नहीं
Edited By Nirmal Pareek

सीएम अशोक गहलोत
Edited By Nirmal Pareek

सीएम अशोक गहलोत
के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान में गहलोत कैबिनेट की आज होने वाली बैठक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के चलते स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कल दोबारा कैबिनेट की बैठक होगी। ओबीसी के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ओबीसी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा सब से बात कर रहे हैं। उन्होंने मुझसे भी बात की है ओर इस विषय पर मंत्रिमंडल में एक बार डिस्कस भी हुआ है।
सीएम गहलोत ने कहा कि यह तय हुआ कि अन्याय किसी के साथ नहीं हो, पूर्व सैनिकों का भी सम्मान हो, हमें गर्व है कि हम राजस्थान के जो शहीद हैं उनको पैकेज हमने दिया है, पूर्व सैनिकों के परिवारों को भी दिया। आगे उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग के नौजवानों की मांग भी वाजिब है। पिछली सरकार के समय टेक्निकली गलती हुई, पूरा सर्वे किया है हमने 16 राज्यों में सर्वे करवाया है। जो फार्मूला है वह फार्मूला राजस्थान में भी लागू होगा, हम चाहते हैं कि सब डिस्कस करके फैसला करें।
आगे सीएम गहलोत बोले अन्याय पूर्व सैनिकों के साथ भी नहीं होगा और ओबीसी के साथ भी नहीं। गहलोत ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, वह भ्रम नहीं फैलाना चाहिए। उनकी मांग को हमने एग्जामिन करवाया है। पूर्व सैनिकों के अधिकारियों से बात भी की है, हम नहीं चाहते कि उनको भी नुकसान हो, क्योंकि उन्होंने देश के लिए सब कुछ न्योछावर किया है, अपनी जान की बाजी लगाकर सेना में भर्ती हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोनों पक्षों के साथ पूरा न्याय होगा, लेकिन मैं अपील करना चाहूंगा, यह संवेदनशील मामला है। उनसे अपील करना चाहूंगा कि राज्य के हित में ओबीसी के नौजवानों के हित में और पूर्व सैनिकों के हित में करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को जातिगत मुद्दा नहीं बनाया जाए, यह कोई जाट और राजपूत का मुद्दा नहीं है, सरकार सब के पक्ष में निर्णय लेगी और न्याय मिलेगा। गहलोत ने कहा कि उससे मुझे दुख हो रहा है यह जाट राजपूत का मुद्दा बनाया गया। जाट, राजपूत ,गुर्जर ओर मीणा कोई भी कम्युनिटी हो हमने राजस्थान में सबको नजदीक लाने का प्रयास किया।
गहलोत ने कहा कि मैं पिछली बार मुख्यमंत्री बना था तो गुर्जर और मीणाओ का मौन जुलूस निकलवा कर शांति एकता करवाई थी। गहलोत ने कहा कि 50 साल पहले सुनते थे राजपूतों ओर जाटों में झगड़े होते थे, आज झगड़े नहीं होते, उनमें आपस में भाईचारा है, वह समय चला गया है। थोड़ा बहुत तो सब जातियों में चलता रहता है, यह राजपूत-जाट में नहीं है, हम नहीं चाहते कि समाज में दूरियां बढ़ें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: