Haryana Nuh Violence: नूंह में जारी हिंसा और तनाव के बीच राजस्थान में हरियाणा से सटे भरतपुर के 4 इलाकों में 3 अगस्त इंटरनेट बैन कर दिया है। वहीं इन इलाकों में धारा 144 भी लगा दी गई है। हरियाणा में हुई हिंसा के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इसके बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। उधर भरतपुर के बाद अलवर प्रशासन ने भी 10 तहसीलों में धारा 144 लगा दी है।
अलवर की 10 तहसीलों में धारा 144 लागू
भरतपुर में नेटबंदी बढ़ने के साथ ही अलवर एडीएम उत्तम सिंह शेखावत ने हरियाणा से सटे सीमावर्ती तहसील अलवर, तिजारा, रामगढ़, गोविंदगढ़, कठूमर, लक्ष्मणगढ़, टपूकड़ा, मालाखेड़ा, किशनगढ़बास, कोटकासिम में 10 अगस्त की 12 बजे तक धारा 144 लगा दी है।
इससे पहले भरतपुर के संभागीय आयुक्त सांवरलाल वर्मा ने 1 अगस्त को आदेश जारी कर 2 अगस्त सुबह 6 बजे तक सीकरी, पहाड़ी, कामां, नगर और जुरहरा समेत पूरे मेवात इलाके में नेटबंदी कर दी थी। वहीं हिंसा को देखते हुए इसे 3 अगस्त सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया। पुलिस लगातार बाॅर्डर से सटे इलाकों में मार्च निकाल रही है वहीं आने-जाने वाले वाहनों को भी चैक किया जा रहा है। सीकरी पुलिस लगातार लोगों के साथ बैठक कर रही है। वहीं सेंसेटिव इलाकों में अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है।
भरतपुर में 3 अगस्त बढ़ाया गया इंटरनेट बैन
सांवरलाल वर्मा ने नेटबंदी बढ़ाने का आदेश जारी करते हुए कहा कि हरियाणा में हो रही हिंसा को देखते हुए पहाड़ी, कामां, नगर और सीकरी में मोबाइल इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। बता दें कि 31 जुलाई को विहिप धार्मिक यात्रा के दौरान नूंह में हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद यह हिंसा पलवल और गुरुग्राम तक फैल गई थी।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि नासिर-जुनैद की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी गुस्सा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भ्रामक और हिंसा उपजाने वाले वीडियो भेजे जा रहे हैं इन्हें रोकने के लिए नेटबंदी जरूरी है। चारों क्षेत्र संवेदशील होने के कारण यहां नेटबंदी बढ़ाई जा रही है।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines