Nirmal Choudhary: राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को दो दिन पहले एक कार्यक्रम में अरविंद जाजड़ा द्वारा चांटा मार दिया गया था। वहीं, आज एक अन्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने निर्मल चौधरी को गले लगा लगाया है। दरअसल, वह एक छात्रसंघ अध्यक्ष है, उनको मंत्री द्वारा गले लगाना कई लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
निकाले जा रहे सियासी मायने
कई लोग इस घटना को सियासत से जोड़कर देख रहे है। बता दें कि निर्मल चौधरी ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की थी तो कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने उनको समर्थन दिया था। इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे कांग्रेस में जा सकते है। लेकिन अब एक केंद्रीय मंत्री का उनको गले लगाना कई सवाल खड़े कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ निर्मल का कहना है कि वह दलों की राजनीति से दूर छात्रहित में कार्य करना चाहते है। लेकिन राजनीति में रवायत रही है कि कोई भी नेता छात्र राजनीति से होते हुए ही मुख्यधारा की राजनीति में आता है।
सोशल मीडिया पर शेयर की मुलाकात की तस्वीरें
https://twitter.com/NirmlChoudhary/status/1618279282245263361?cxt=HHwWgoDT2dybpPUsAAAA
निर्मल चौधरी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कहा कि आज केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं लोकसभा सांसद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश डॉ संजीव बालियान से आत्मीय मुलाकात हुई। आपने अपने छात्र राजनीति से संसद तक के सफर में किए संघर्ष के अनुभव साझा कर अपार स्नेह और प्यार दिया। साथ ही गांव, देहात, देश एवं प्रदेश के राजनीतिक व युवा हितों के मुद्दों पर चर्चा हुई।
क्यों चर्चा में हैं निर्मल चौधरी
दो दिन पहले जयपुर के महारानी महाविद्यालय में छात्रसंघ उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सामने ही राजस्थान विवि के अध्यक्ष निर्मल चौधरी को महासचिव अरविन्द जाजड़ा ने थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद से रोज निर्मल चौधरी चर्चा में बने हुए हैं।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines