---विज्ञापन---

कौन है गैंगस्टर रोहित गोदारा? एक महीने में दूसरी बार घर पहुंची NIA, फर्जी पासपोर्ट का है केस

NIA Reached Rohit Godara House: एनआईए रोहित गोदारा के फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश जाने के मामले में जांच कर रही है। शनिवार को जांच एजेंसी के साथ हरियाणा पुलिस की STF के अधिकारी भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ रंगदारी के एक मामले में गोदारा के खिलाफ जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

NIA Reached Rohit Godara House: बीकानेर के गैंगस्टर रोहित गोदारा पर एनआईए लगातार अपनी पकड़ बनाती जा रही है। शनिवार को जांच एजेंसी उसके कर्पूरीसर स्थित घर पहुंची है। बता दें यह एक माह में दूसरी बार है जब एनआईए ने गैंगस्टर के घर रेड की है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी ने उसके मां-बाप से पूछताछ की और घर से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

---विज्ञापन---

दो घंटे रही जांच एजेंसी 

जानकारी के अनुसार एनआईए रोहित गोदारा के फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश जाने के मामले में जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी को कुछ दस्तावेज क्रॉस चेक करने थे, शनिवार को वह अचानक लूणकरनसर के कर्पूरीसर स्थित गैंगस्टर के घर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि उस समय रोहित के मां-बाप के अलावा अन्य कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे। करीब दो घंटे से ज्यादा जांच एजेंसी ने सभी से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने परिजनों से रोहित की विदेश में लोकेशन के बारे में जानकारी ली है।

कौन है गैंगस्टर रोहित गोदारा

रोहित गोदारा से जुड़े फर्जी पासपोर्ट मामले में इससे पहले जांच एजेंसियां एक गिरफ्तारी कर चुकी हैं। शनिवार को गोदारा के परिजनों से एनआईए ने उसका पता पूछा। सूत्रों के अनुसार परिजन इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। रोहित गोदारा पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी और लूट समेत अन्य संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। उसे हरियाणा और राजस्थान दो राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है।

---विज्ञापन---

सीकर के प्रॉपर्टी डीलर को रंगदारी की कॉल

इससे पहले आज सुबह सीकर के दादिया क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर को किसी का फोन आया था। फोन करने वाले ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर उससे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। कॉल करने वाले के आईपी एड्रेस का पता कर उसे ट्रेस किया जा रहा है।

First published on: Apr 06, 2024 09:38 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola