NIA Raids: राजस्थान में एनआईए ने मंगलवार को लाॅरेंस गैंग के गुर्गों के ठिकानों पर छापे मारे। राजस्थान के अलग-अलग शहरों में एनआईए की कई टीमों ने एक साथ छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। जोधपुर, सीकर, चुरू, श्रीगंगानगर, झुंझुनू समेत कई जिलों में यह कार्रवाई की गई है।
प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लाई है पुलिस
अधिकारियों की मानें तो गैंगस्टर लाॅरेंस ने जयपुर पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी गैंग विदेशी हथियारों का इस्तेमाल करती है। जयपुर पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भी लाॅरेंस से पूछताछ की थी। जवाहर सर्किल थाना में कड़ी सुरक्षा के बीच लाॅरेंस से पूछताछ की जा रही है। एनआईए की ओर से गैंगस्टर केस, आर्म्स सप्लायर और टेरर फंडिग समेत अन्य मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
गैंगस्टर को दिया दिल्ली में तलब का नोटिस
लाॅरेंस के अलावा कैलाश मांजू और नीरज बवाना गैंग के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। शहर के वितराग काॅलोनी स्थित मांजू के फलैट पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एनआईए की मानें तो गैंगस्टर के क्रिमिनल सिंडिकेट्स को लेकर दिल्ली में मामले दर्ज किए हैं, जिसमे कैलाश मांजू भी शामिल है। मांजू के परिवार को दिल्ली तलब होने का नोटिस दिया गया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines