NIA Raids In Rajasthan: गैंगस्टर लाॅरेंस विश्नोई के ठिकानों पर NIA का छापा, बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

NIA Raids In Rajasthan: राजस्थान में बुधवार सुबह NIA की टीमों ने एक साथ जयपुर, चूरू, अलवर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर समेत कई शहरों में छापे मारे। ये छापे गैंगस्टर लाॅरेंस विश्नोई के ठिकानों पर मारे गए। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
श्रीगंगानगर के सादुलशहर में एनआईए की टीम ने गैंगस्टरों से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जहां उनसे बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है।
इधर अलवर के बहरोड़ में हिस्ट्रीशीटर विक्रम लादेन के घर टीम पहुंची है। बता दें कि राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, एमपी सहित देश के कई राज्यों में टीम छापेमारी कर रही है।
एनआईए के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लाॅरेंस विश्नोई और रोहित गोदारा के करीबियों पर छापेमारी की गई है। लाॅरेंस गैंग कुछ बड़े लोगों को टारगेट कर सकती है। इसके लिए वह अपने गैंग के सदस्यों को एक्टिव कर रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: