Rajasthan News: परिवहन एवं सडक सुरक्षा राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला ने कहा कि प्रदेश में दूरदराज के शहरों, गांवों और ढाणियों तक बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए रोडवेज में नई बसें खरीदी जाएगी।
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री ओला बुधवार को जिले की फतेहपुर तहसील के फदनपुरा के शहीद छत्तु सिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में ट्यूबवैल,स्टेज, खरंजा एवं टीन शैड के विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
इस महीने जारी होंगे टेंडर
परिवहन एवं सडक सुरक्षा राज्य मंत्री ओला ने कहा कि राजस्थान परिवहन निगम द्वारा रोड़वेज में नई बसों की खरीद के लिए इस माह में टेण्डर जारी हो जायेंगे तथा जयपुर व जोधपुर संभाग को प्रथम चरण में शामिल किया गया है। जहां पर 30,40 मार्गों पर ग्रामीण परिवहन बसों का संचालन किया जायेगा,इससे ग्रामीणों को कम किराये में बेहत्तर परिवहन की सुविधा मिल सकेगी।
विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कमी
उन्होंने कहा कि फदनपुरा में एक्सप्रेस बसों का ठहराव करवाने के साथ ही एनएच 52 को फोरलेन में स्वीकृत करवाने, अण्डरपास बनाने की स्वीकृति जारी कर दी है। फदनपुरा में उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत करवाने की मांग ग्रामीणों ने की थी जिसे पूरा कर दिया गया है।
परिवहन एवं सडक सुरक्षा राज्य मंत्री ओला ने फदनपुरा की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक तक इसी सत्र में क्रमोन्नत करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जायेगी। ग्रामीण जन विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाकर भिजवायें ताकि सभी कार्य स्वीकृत करवाये जा सके।
जनप्रतिनिधि का दायित्व सुनें आमजन की समस्याएं
समारोह में वव्फ विकास परिषद के अध्यक्ष एवं फतेहपुर विधायक हाकम अली ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि आमजन की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि गांव में उपस्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत करवाने के साथ ही अनेक विकास कार्य करवाये गये है।
इन विकास कार्यों की हुई घोषणा
कार्यक्रम में उन्होंने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत बेसवा व खोटिया में राजीविका कलस्टर भवन का निर्माण, सामुदायिक भवन बनाने, स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण करवाने, शहीद स्मारक के लिए 5 लाख रूपये की राशि दिये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चार दीवारी निर्माण एवं खेल मैदान निर्माण के कार्य मनरेगा में करवाये जायेंगे।
कार्यक्रम में विद्यालय विकास कार्यों के लिए सहयोग देने वाले भामाशाहो का मुख्य अतिथि व विधायक हाकम अली ने माल्यापर्ण कर सम्मान किया। इससे पूर्व अतिथियों का साफा,माला पहनाकर स्वागत किया गया।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
1 day agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
2 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
2 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
3 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
8 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines