हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राजस्थान सरकार बनाएगी '2756' किलोमीटर के नए एक्सप्रेसवे, किन राज्यों को करेंगे कवर

Rajasthan New Greenfield Expressway: राजस्थान में सरकार नए ग्रीमफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने 9 एक्सप्रेसवे की लिस्ट जारी की है। इन सभी एक्सप्रेसवे की लंबाई जोड़ी जाए, तो ये 2756 किलोमीटर की होगी।

विज्ञापन
Photo Credit- X

Rajasthan New Greenfield Expressway: देश में अभी दर्जनों एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे का निर्माण एक राज्य से दूसरे राज्य में कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए किया जाता है। इससे देश भर में पहुंच आसान हो जाती है। हाल ही में राजस्थान सरकार ने भी 9 नए ग्रीमफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण करने का ऐलान किया है। इनके बनने से एक कई राज्यों का सफर आसान हो जाएगा। जानिए किन राज्यों में इनको बनाया जाएगा और इससे लोगों को कि तरह का फायदा होगा?

9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कौन से हैं?

1- कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 181 किलोमीटर है।
2- जयपुर-भीलवाड़ा एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 193 किलोमीटर है।
3- बीकानेर-कोटपूतली एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 295 किलोमीटर है।
4- ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 342 किलोमीटर है।
5- जालोर-झालावाड़ एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 402 किलोमीटर है।
6- अजमेर-बांसवाड़ा एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 358 किलोमीटर है।
7- जयपुर-फलोदी एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 345 किलोमीटर है।
8- गंगानगर-कोटपूतली एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 290 किलोमीटर है।
9- जयपुर-पचपदरा एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 350 किलोमीटर है।

ये भी पढ़ें: Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली से जयपुर जाना अब होगा और भी आसान, जानें कब से शुरू होगा हाई-स्पीड कॉरिडोर

विज्ञापन

किन राज्यों को मिलेगा फायदा?

राजस्थान के इन सभी एक्सप्रेसवे की लंबाई 2756 किलोमीटर तक होगी। इन एक्सप्रेसवे से कई राज्यों में जाना आसान हो जाएगा। इससे पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात जाना आसान होगा। वहीं, राजिस्थान के जयपुर तक पहुंचने के लिए इनमें से कई एक्सप्रेसवे मदद करेंगे। इसके अलावा, गुजरात पहुंचने के लिए पंजाब वाले हरियाणा और दिल्ली होते हुए अहमदाबाद पहुंच सकेंगे। नए एक्सप्रेसवे के बनने से जाहिर तौर पर जाम की समस्या खत्म होगी। साथ ही एक राज्य का दूसरे राज्य के साथ बिजनेस का रास्ता भी खुल जाएगा।

एक्सप्रेसवे से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इन एक्सप्रेसवे से विकास और रोजगार के अलावा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। राजस्थान में घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। जब जाम की समस्या खत्म होगी तो लोगों की अपनी पसंदीदा जगह तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। राजस्थान में पुष्कर, उदयपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर, जयपुर और अजमेर में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Explainer: क्या है एनिमल ओवरपास कॉरिडोर? दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बनकर है तैयार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola