Rajasthan News : राजस्थान में बेखौफ बदमाश खुलेआम रंगदारी मांगते हैं। अगर कोई रंगदारी देने से मना करता है तो फायरिंग कर देते हैं। ऐसे ही मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाशों ने पहले होटल के मैनेजर को रंगदारी की पर्ची थमाई और फिर बंदूक निकालकर गोलियां चली दीं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
यह घटना राजस्थान के नीमराणा में नेशनल हाईवे पर स्थित किंग होटल की है। बाइक में सवार होकर दो बदमाश किंग होटल पहुंचे और मैनेजर के हाथ में एक पर्ची दी। इसके बाद बदमाशों ने बंदूक निकाली और होटल के अंदर गोली चलाने लगे। बदमाशों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की, जिससे होटल कर्मचारी डर गए और छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश भाग निकले।
यह भी पढ़ें : लिव-इन कपल्स को सेफ रखेगी राजस्थान पुलिस; कोर्ट के आदेश के बाद आई SOP में क्या?
पर्ची में क्या लिखा था?
बदमाशों द्वारा होटल मैनेजर को दी गई पर्ची में 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। उस पर्ची में कौशल गैंग गुरुग्राम का भी नाम लिखा है। बदमाशों के जाने के बाद होटल स्टाफ ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने हाइवे समेत अन्य मार्गों पर नाकेबंदी कर दी।
यह भी पढ़ें : बहादुर पायलट! 1500 जानें बचाई, MiG-29 घरों पर गिरता तो मचती तबाही; देखें फाइटर जेट कैसे जला?
इस घटना पर क्या बोलीं एसपी?
इसे लेकर कोटपूतली-बहरोड़ की एसपी बंदिता राणा ने कहा कि हाइवे के होटल में बाइक सवार दो बदमाशों ने सुबह 6 बजे गोलियां चलाईं। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए रास्तों पर नाकेबंदी कर रखी है। बदमाशों की फायरिंग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने होटल के शीशे और दीवारों पर गोली चलाई। गोली के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
16 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines