राजस्थान में किसी गांव में ऐसी परंपरा नहीं, NCIB के फैक्ट चेक में लड़की के दावे की सच्चाई आई सामने

NCIB Fact Check girl claiming Rajasthan tradition: राजस्थान में शादी की अजीबोगरीब परंपरा को लेकर एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवती दावा कर रही है कि “राजस्थान में एक परंपरा के तहत शादी के बाद पहले ससुर, फिर देवर और फिर पति का संबंध होता है और जो पहला बच्चा होगा उसे गिरा दिया जाता है। NCIB की पड़ताल में जानें इस वायरल वीडियो की सच्चाई।

image_fa8555

NCIB Fact Check girl claiming Rajasthan tradition: सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट शो में लड़की ने दावा किया है कि राजस्थान के एक गांव में परंपरा है कि शादी से पहले दुल्हन को पहले ससुर के साथ संबंध बनाने पड़ते हैं, उसके बाद देवर के साथ और फिर पति का संबंध होता है और जो पहला बच्चा होगा उसे गिरा दिया जाता है। उक्त परंपरा के संबंध में नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने अपने स्तर पर पड़ताल की।

विज्ञापन

हमारी पड़ताल में पूरे राजस्थान में ऐसी किसी परंपरा या रस्म का कोई प्रमाण नहीं मिला है। यह दावा पूर्णतः फर्जी, झूठा एवं भ्रामक है। इसे सिर्फ पब्लिसिटी और लोगों को गुमराह करने के लिए फैलाया गया है।

विज्ञापन

एनसीआईबी मुख्यालय ने राजस्थान पुलिस को टैग कर अपनी की है कि इस तरह की बेहूदा और समाज में नफरत फैलाने वाली वीडियो बनाने वाली महिला के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया जाए। साथ ही आप सभी से निवेदन है कि ऐसी फर्जी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें।

विज्ञापन

पॉडकास्ट में लड़की ने क्या कहा

वायरल हो रहे पॉडकास्ट के वीडियो को देख सोशल मीडिया के यूजर्स में भी गुस्सा है। वीडियो में लड़की दावा कर रही है कि राजस्थान में परंपरा के नाम पर आज भी एक गांव में शादी के बाद ऐसा होता है। पहले ससुर आता है, फिर आपका देवर आएगा और उसके बाद पति का संबंध होगा। लड़की यहां भी नही थमी, उसने होने वाले पहले बच्चे को भी गिराने की बात कही। बाद में लड़की इसे राजस्थान की पढ़ाई लिखाई से लेकर सोसाइटी तक ले गईं। कहती हैं कि सोसाइटी में बदनाम के नाम से एक्च्युल कुछ नहीं हो रहा।

विज्ञापन

नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की पड़ताल में दावा झूठा

नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (NCIB) की पड़ताल में लड़की का दावा झूठा निकला। एनसीआईबी ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लड़की के वायरल वीडियो के साथ पोस्ट शेयर किया और राजस्थान पुलिस को टैग कर ऐसे गिरफ्तार करने की अपील की जो पब्लिसिटी के लिए सोशल मीडिया पर कुछ भी अनाप शनाप बोलते हैं। साथ ही लोगों को भी ऐसी फर्जी खबरों और अफवाहों से सचेत रहने की अपील की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ