Naresh Meena Protest Jaipur: राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारकर सुर्खियों में आए नेता नरेश मीणा पिछले कुछ दिनों से शहीद स्मारक पर अनशन कर रहे हैं. वह झालावाड़ में स्कूल हादसे के शिकार परिवारों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं. उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पुलिस अधिकारियों को चुनौती दी.
नरेश मीणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं- ”भजनलाल मुझे भगत सिंह बनने पर मजबूर न करे, नरेश मीणा राजस्थान की पुलिस को कब पटक देगा, पुलिस नजर नहीं आएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल, गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म कान खोलकर सुन ले, राजस्थान पुलिस के डीजीपी और कमिश्नर नरेश के शब्दों को कान खोलकर सुन लो, जो बामनवास में लोगों को पकड़ रखा है, उन्हें छोड़ दो. जो शिवदासपुरा टोल पर 5 बसों को रोक रखा है, लड़कों को गिरफ्तार किया है, उन्हें छोड़ दो, नहीं तो जेल कम पड़ जाएंगी, थाने कम पड़ जाएंगे. मुझे भजनलाल मजबूर मत करे, मैं गांधीजी की तरह अनशन कर रहा हूं, कहीं ऐसा न हो जाए मुझे ये अनशन तेरे घर में करना पड़े.”
समर्थकों को पीटा
नरेश मीणा के अनशन में सोमवार को काफी भीड़ देखी गई. हालांकि रविवार को उन्होंने कुछ समर्थकों को लात-घूंसों से पीट दिया था. वे पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे. इससे नरेश मीणा का गुस्सा फूट पड़ा. हालांकि समर्थकों का कहना है कि इसमें विवाद की कोई बात नहीं है, गलती हमारी ही थी.
ये भी पढ़ें: जयपुर हादसे की असली वजह आई सामने, कैसे गई 7 लोगों की जान? मृतकों की हुई पहचान
1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग
बता दें कि हाल ही में भजनलाल सरकार ने स्कूल हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया था. सरकार ने मृतक छात्रों के परिजन को 13-13 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है. जबकि एक परिजन को संविदा के माध्यम से नौकरी देने का भी वादा किया है. हालांकि नरेश मीणा ने 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की है. नरेश मीणा के ऐलान के बाद पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी है. इसी के साथ धरनास्थल पर सुरक्षा भी बढ़ा दी है. मीणा ने सीएम हाउस का घेराव करने की भी बात कही है.
ये भी पढ़ें: टोल पर काम कर रहा था कर्मचारी, अचानक तेज धमाके से फटा ट्रक का टायर, CCTV वीडियो वायरल
एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारकर चर्चा में आए थे नरेश
नरेश मीणा को 12 सितंबर को जेल से रिहा किया गया था. उसके बाद से ही वह आमरण अनशन कर रहे हैं. मीणा ने सचिन पायलट और हनुमान बेनीवाल से भी सपोर्ट मांगा है. गौरतलब है कि निर्दलीय नेता नरेश मीणा ने नवंबर 2024 में समरावता गांव में एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था. वह इस मामले में करीब 8 महीने जेल में रहे थे. बाद में उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी.
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
4 hrs agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
21 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
7 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
11 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
11 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
12 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines