Samravata violence case: राजस्थान में टोंक की देवली-उनियारा सीट पर दिसंबर 2024 में उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। शुक्रवार सुबह कोर्ट ने आरोपी मीणा को थप्पड़कांड के बाद हुई हिंसा मामले में ये जमानत दी है। बता दें कि 13 नवंबर 2024 को टोंक के समरावता गांव में वोटिंग के दौरान निर्दलीयी प्रत्याशी नरेश मीणा ने ड्यूटी पर तैनात एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद पूरी रात समरावता गांव में बवाल हुआ। गौरतलब है कि नरेश मीणा को एसडीएम थप्पड़कांड में पहले ही जमानत मिल चुकी है।
उपचुनाव के बाद देर रात को समरावता गांव में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के बाद मीणा समर्थकों ने नरेश मीणा को पुलिस की कैद से छुड़ा लिया था। इसके बाद उसे अगले दिन 14 नवंबर को अरेस्ट किया गया था। इस दौरान आरोपी केे समर्थन में ग्रामीणों ने कई जगहों पर हंगामा किया था। बता दें कि इससे पहले नरेश मीणा ने दो बार पहले भी जमानत याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट से उसकी याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि अब तीसरी बार याचिका दायर करने के बाद उसे जमानत मिल गई है।
ये भी पढ़ेंः कौन थे जगुआर फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए पायलट लोकेंद्र सिंह? एक महीने पहले ही बने थे पिता
जानें उस दिन क्या हुआ?
वोटिंग के दिन नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ जबरन पोलिंग केंद्र के अंदर जाना चाहते थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कई वोटरों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। इसके बाद वे समरावता गांव में स्थित पोलिंग केंद्र पहुंचे। वहां पर एसडीएम ने जब उनको रोकने की कोशिश की तो वे भड़क गए और उन्होंने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वे अपने समार्थकों के साथ पोलिंग केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने नरेश मीणा को हिरासत में ले लिया। इससे गुस्साए समर्थकों ने मीणा को छुड़ा लिया। मीणा समर्थकों ने रात भर गांव में जमकर तांडव मचाया।
इसके बाद पुलिस ने अगले दिन मीणा को अरेस्ट कर लिया और जेल भेज दिया। मामले में पुलिस ने नरेश मीणा के पुराने मामले भी बाहर निकाले और पूरी हिस्ट्रीशीट तैयार की।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: 14 साल पुराना स्कूल वाला प्यार पाने के लिए महिला ने कराई पति की हत्या, रची एक्सीडेंट की स्क्रिप्ट
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
8 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines