हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नारायण राम चौधरी 27 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर करेंगे जनसभा, जनसंख्या नियंत्रण कानून की करेंगे मांग

विज्ञापन
Narayan Ram Chaudhary

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर कल 27 नवंबर को विशाल जनसभा एवं एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जाएगा। इस विशाल जनसभा में राजस्थान से हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे।

गौरतलब है कि राजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर 4 महीना तक भारत माता यात्रा निकालकर 400 स्थानों पर 200 विधानसभा क्षेत्रों में नारायण राम चौधरी ने जनसभाएं की है जिससे भारतवर्ष में एक सकारात्मक माहौल बना है।

नारायण राम चौधरी ने कहा है कि जनता के मन की भावना है कि आने वाले दिनों में देश एक बड़े संकट का सामना ना करें एवं हमारा देश एक अखंड राष्ट्र बना रहे। सनातन धर्म संस्कृति बची रहे, लोकतंत्र बचा रहे। इसके लिए सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून अति आवश्यक है।

हमारी मांग है कि दो बच्चों की नीति एक समान सभी धर्म समुदाय के ऊपर लागू हो और इस नीति को जो नहीं माने उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो। इस नीति का उल्लंघन करने पर वोट देने के अधिकार देने से वंचित किया जाए जैसी 9 मांगे हैं। इस मांग को लेकर के हमने राजस्थान भर में भारत माता यात्रा निकालकर जन समर्थन जुटाया था। जिसमें जनता ने हमें सकारात्मक समर्थन दिया था। अब हम राजस्थान से प्रत्येक जिले से जंतर मंतर पर 27 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे लोगों को आने के लिए आह्वान किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें