नहीं सहेगा राजस्थानः केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कांग्रेस विधायकों को कहा माफिया, बोले- 'बाड़मेर का एसपी सबसे भ्रष्ट'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Politics: राजस्थान में रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ कैंपेन लाॅन्च किया था। इस अभियान के तहत बीजेपी सरकार को भ्रष्टाचार, पेपरलीक और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रही है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को बाड़मेर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में दुष्कर्म, पेपरलीक, दलित अत्याचार और भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान देश में नंबर 1 है। उन्होंने बाड़मेर और बायतु विधायकों को जमीन माफिया और रिफाइनरी माफिया करार दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार ने किसानों से जो वादे किए वह पूरे नहीं किए। बीते 5 साल में राजस्थान में 10 लाख से ज्यादा अपराध हो चुके हैं। प्रदेश में जल जीवन मिशन में 20 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया गया। उन्हाेंने कहा कि पाटोदी पंचायत समिति के सदस्यों को मीटिंग का कहकर ले गए और एक माह से बंधक बनाकर रखा हुआ है। तीनों बेटे मुझसे आकर मिले और रोने लगे। एक महीना हो गया है लेकिन हमें हमारी मां से मिलने नहीं दे रहे हैं। पता नहीं हमारी मां का क्या हाल होगा।
https://twitter.com/KailashBaytu/status/1680972305558802439
मंत्री ने बायतु विधायक पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना से लगता है कि पुलिस प्रशासन पंगु बना हुआ है। उन्होंने एसपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां का एसपी एक नंबर का भ्रष्ट है। एसपी ने पैसे खाए हुए हैं। मंत्री ने कहा कि उसकी वजह से ही आज सदस्य के 2 बेटों को उठाकर ले गए। मंत्री ने आगे कहा कि उससे फोन पर मेरी बात हो रही थी पूरा घटनाक्रम मैं सुन रहा था। पुलिस वहां मौजूद थी। इसके बावजूद यहां के एसपी के निर्देश पर पूरा घटनाक्रम हुआ।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: