Nahargarh Forest Brothers Mystery: जयपुर के नाहरगढ़ किले के आसपास के जंगल में दो भाइयों के गायब हो जाने की गुत्थी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। यहां दो भाई राहुल और आशीष ट्रैकिंग के लिए निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद पुलिस ने जद्दोजहद की तो आशीष का शव जंगल में मिल गया, लेकिन राहुल का कहीं पता नहीं चल सका। रविवार 1 सितंबर को गायब हुए राहुल का 12वें दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
छाना जा रहा है जंगल का चप्पा-चप्पा
आलम ये है कि 8 थानों की पुलिस राहुल को ढूंढ़ने के लिए स्पेशल रेस्क्यू कर रही है। शास्त्री नगर पुलिस के साथ ही ब्रह्मपुरी, विद्याधर नगर, दौलतपुरा, वीकेआई, नाहरगढ़, आमेर और भट्टा बस्ती की पुलिस की ओर से जंगल का चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है। यहां तक कि हेलीकॉप्टर और ड्रोन से भी सर्च किया जा रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। रेस्क्यू टीम ने 100 फीट की गहराई तक राहुल को खोजा, लेकिन वह अब तक खाली हाथ है।
ये भी पढ़ें: पत्नी को खुश न कर पाया, थाने में केस दर्ज कराया, अजमेर से सामने आया हैरानीजनक केस
परिवार ने कहा- दूसरा बेटा जीवित
हालांकि परिवारजनों का विश्वास है कि राहुल जीवित है। जबकि आशीष के पोस्टमार्टम में सिर में गहरी चोट लगने की बात सामने आई है, लेकिन परिवारजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में उनके बच्चे का मर्डर कौन-क्यों करेगा? पुलिस अब पड़ोसियों से पूछताछ के साथ ही हर एंगल से जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें: बुआ की शादी में फिल्मी स्टाइल में भतीजे का कत्ल, डांस पार्टी के बीच बाथरूम में दबाया गला; कातिल कौन?
खंगाले जा रहे CCTV
बता दें कि 1 सितंबर को सुबह दोनों भाई चरण मंदिर दर्शन के लिए गए थे। भाइयों की ट्रैकिंग पर जाने की भी बात सामने आई थी। दोपहर 12 बजे छोटे भाई आशीष ने मां को फोन कर बताया था कि वह रास्ता भटक गया है। दोपहर करीब 2 बजे पिता सुरेशचंद शास्त्रीनगर थाने गए और पूरी बात बताई। हालांकि पुलिस ने इस मामले को हल्के में लिया और शिकायत दर्ज नहीं की। फिर जब दबाव बना तो शाम को आशीष की लोकेशन ट्रेस हुई, लेकिन ब्रह्मपुरी थाने का मामला बताकर एक थाने की पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया। शाम होते-होते लोगों ने थाने का घेराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद मामला दर्ज हुआ और जंगल में सर्च के लिए टीमें भेजी गईं। बताया जा रहा है कि 50 पुलिसकर्मी सीसीटीवी के हर एंगल की जांच कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टेंड और आसपास के इलाकों में गहन सर्च किया जा रहा है। फिर भी राहुल का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।
ये भी पढ़ें: कानपुर के बाद अब अजमेर में ट्रेन पलटाने की साजिश, ट्रैक पर मिला 70 किलो का सीमेंट ब्लॉक
हाई कोर्ट को देना पड़ा दखल
गौरतलब है कि पिछले शनिवार को पिता सुरेश चंद ने इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। सोमवार को इस पर सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को तलब किया था। सुरेश चंद ने कहा है कि उनके बेटे की जान को खतरा है। उसकी तलाश की जाए और कोर्ट के सामने किया जाए।
ये भी पढ़ें: Video: फिरौती की पर्ची थमाई, बंदूक निकाली, फिर धांय-धांयकर 20 गोलियां चलाईं
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
15 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines