Nagaur Young man Beating Video: राजस्थान के नागौर से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां कुछ ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी के शक में नग्न कर डंडों और लातों से पीटा इसके बाद उसे पूरे गांव में घुमाया। जानकारी के अनुसार घटना जिले के बासनी बेहलीमा गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मामले में सदर थाना इंचार्ज ने बताया कि युवक की पिटाई के वीडियो सामने आए हैं। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चोरी के शक युवक को पीटता नजर आ रहा है। हालांकि इस दौरान पीड़ित युवक बख्श देने की भीख मांग रहा है। इतने में दूसरा युवक आता है और पीड़ित पर लातें बरसाना शुरू कर देता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक का नाम शकील है। उस पर लोगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उसे नग्न कर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान किसी युवक ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़ेंः नए साल पर भजनलाल सरकार ने पूरा किया चुनावी वादा, आज से 450 रुपए में सिलेंडर, जानें किसे और कैसे मिलेगा
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines