LIVE Nagaur Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Assembly Elections Result 2023 News Updates: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना पूरी हो गई है। राजस्थान की नागौर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हरेंद्र मिर्धा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने इस सीट पर इस बार ज्योति मिर्धा को टिकट दिया है, जो कांग्रेस छोड़ भगवा दल में आई हैं। वहीं कांग्रेस ने हरेंद्र मिर्धा को मैदान में उतारा है। वर्तमान में इस सीट पर भाजपा के मोहन राम चौधरी विधायक हैं।
साल 2018 के चुनाव में जीती थी भाजपा
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के मोहन राम चौधरी ने 86,315 वोट हासिल किए थे और विधायक बने थे। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के हबीबुररहमान अशरफी लांबा रहे थे जिनके खाते में 73,307 वोट आए थे। बता दें कि लांबा 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी।
2018 विधानसभा चुनाव में नागौर में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या दो लाख 42 हजार 315 थी। इनमें से एक लाख 76 हजार 92 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस विधानसभा सीट पर तब कुल मतदान 72.67 प्रतिशत रहा था।
मिर्धा परिवार का रहा है नागौर में दबदबा
भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा नाथूराम मिर्धा की पोती हैं। वह साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा सांसद रही थीं। हालांकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन स्थानीय कारकों को देखते हुए माना जा रहा है कि कांग्रेस से भाजपा में आईं ज्योति इस बार फिर भाजपा को यहां सबसे ऊपर रख सकती हैं।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
8 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
17 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
18 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines