राजस्थान के नागौर में गुरुवार को पटाखों के एक गोदाम में हुए जोरदार धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसा नागौर पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ली गांव में हुआ. धमाके में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल का इलाज नागौर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में चल रहा है. हादसे के समय गोदाम के अंदर तीन लोग मौजूद थे. धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. इसकी तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शरीर के कुछ हिस्से आसपास के घरों पर जा गिरे. धमाके के कारण आसपास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है.
मौके पर पहुंचीं पुलिस और दमकल की टीमें
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग की टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने घटनास्थल से शवों के अवशेष इकट्ठा किए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया. नागौर के तहसीलदार नरसिंह टैंक ने बताया कि घटनास्थल पर लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि शुरुआती सूचना में दो लोगों की मौत की बात सामने आई है. जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़ी बाकी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी.
बारूद में आग लगने से हुआ धमाका
सर्कल ऑफिसर जतिन जैन के मुताबिक, इस जगह पर लंबे समय से बारूद और पटाखों का गोदाम चल रहा था. बारूद में आग लगने के कारण धमाका हुआ. हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि गोदाम का लाइसेंस था और उसके मालिकों के पास जरूरी दस्तावेज भी मौजूद थे. इस कारोबार से जुड़े लोग कई सालों से पटाखों का काम कर रहे थे. हालांकि, धमाके की सटीक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी. मृतकों की पहचान मोहम्मद आमिर और मुजीब के रूप में हुई है. दोनों आपस में बहनोई और साले थे. घायल व्यक्ति का नागौर के सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है.
संबंधित खबरें
जयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 hr agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
4 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines