मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी शिवालिक शर्मा को राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने कर लिया है। जोधपुर की कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस क्रिकेटर को पकड़कर थाने ले गई। एक युवती ने शिवालिक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी करने से इनकार करने का आरोप लगाया है।
युवती ने कुड़ी थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर क्रिकेटर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि शिवालिक शर्मा ने सगाई करने के बाद जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा लिया है और बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
पीड़िता ने शिकायत में क्या बताया?
जोधपुर कमिश्नरेट के ACP आनंद सिंह ने मामले की पुष्टि की और बताया कि पीड़िता कुड़ी भगतासनी के सेक्टर-2 में रहती है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि फरवरी 2023 में जब वह गुजरात घूमने गई थी तो वडोदरा में शिवालिक से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए। मोबाइल पर दोनों की बातें होने लगीं। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने अपने परिजनों को मिलवाया। अगस्त 2023 में शिवालिक के परिजन उसके परिजनों से मिलने आए थे।
दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए और सगाई भी हो गई। सगाई होने के बाद शिवालिक मिलने के लिए जोधपुर आया तो उसने शारीरिक संबंध बनाए। अगस्त 2024 में शिवालिक के माता-पिता ने यह कहते हुए सगाई तोड़ दी कि शिवालिक अब नेशनल क्रिकेटर बन गया है और उसके लिए अच्छे घरों के रिश्ते आ रहे हैं, इसलिए अब शिवालिक के साथ उसकी शादी नहीं हो सकती। शिवालिक ने भी शादी करने से मना कर दिया तो उसने शिवालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
कौन हैं शिवालिक शर्मा?
शिवालिक शर्मा साल 2024 से मुंबई इंडियंस की टीम जुड़े हुए हैं और IPL में खेल रहे हैं। शिवालिक गुजरात के वडोदरा निवासी हैं। शिवालिक ने करियर की शुरुआत साल 2016 में बीनू अंडर-19 ट्रॉफी टूर्नामेंट से की। साल 2018-19 में रणजी खेली। साल 2024 में मुंबई इंडियंस ने शिवालिक को 20 लाख रुपये में खरीदा।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
13 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines