Barmer News: आरएलपी (RLP) सुप्रीमो हुनमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। शुक्रवार को बेनीवाल बाड़मेर (Barmer) के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी (Harish Choudhary) पर निशाना साधा।
बेनीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति करने वालों के दो बाप होते हैं, एक जो पैदा करता है और दूसरा जो राजनीति में बाप बनता है। हरीश चौधरी अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के इंतजार में स्टेशनों पर दो घंटे खड़ा रहता था, पहले वो तय करें कि उसको किसने स्पांसर रखा है।
यह है पूरा मामला
कुछ दिन पहले कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने आरएलपी अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल पर जुबानी हमला बोला था। चौधरी ने कहा था कि ये पार्टी सीएम अशोक गहलोत की प्रायोजित है। चौधरी के इस बयान के बाद दोनों नेताओं में जंग तेज हो गई। वे हरीश चौधरी पर हमेशा निशाना साधते आये हैं।
पेपर आउट मामलों की जांच सीबीआई से हो
बाड़मेर में मीडिया से उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के संरक्षण में भर्ती परीक्षाओं के पेपर आउट हो रहे हैं। नकल गिरोह जुगाड़ से चुनिंदा लोगों को पास करवा देते हैं और हर बार सरकार के दावे फेल हो जाते हैं। पेपर आउट करवाने वालों के तार मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) तक जुड़े होने की बात सामने आई हैं, लेकिन राजस्थान की नाकाम सरकार अपने लोगों को बचाने के लिए लाखों युवाओं के सपनों का सौदा कर माफियाओं को साथ कर लिया। उन्होंने कहा कि पेपर आउट से जुड़े सभी मामलों की जांच सीबीआई से कराई जाए।
जोधपुर में कानून व्यवस्था बेहाल
सांसद बेनीवाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि गृह विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री के पास है, लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे प्रदेश तो दूर अपने गृह जिले जोधपुर (Jodhpur) में भी कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम नजर आ रहे हैं। आए दिन गैंगवार की घटनाएं हो रही हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
13 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines