Moving car caught fire in Jaipur: जयपुर के गोपालपुरा पुलिया के पास बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इसके बाद कार में सवार 7 लोग गाड़ी को साइड में कर समय पर बाहर निकल गए। घटना बुधवार देर रात की है। देखते ही देखते ही कार कार में आग बढ़ती चली गई। इस दौरान कार बिना ड्राइवर के ही अचानक चलने लगी और 100 मीटर दूर जाकर पुलिया की दीवार से टकरा गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने 20 मिनट में आग पर कंट्रोल किया।
जानकारी के अनुसार कार मदर टेरेसा नगर के रहने वाले अमिताभ गुप्ता की थी। अमिताभ ने बताया कि वे रात करीब 10 बजे परिवार और दोस्तों के साथ रोशनी देखने के लिए परकोटे में जा रहे थे। कार जयेश चला रहा था। जैसे ही कार गोपालपुरा पुलिया के पास पहुंची, उससे अचानक धुंआ निकलने लगा। धुआं आने पर जयेश ने गाड़ी को पुलिया पर ही किनारे में लगा दिया।
ये भी पढ़ेंः दिवाली पर भारत-चीन संबंधों में घुली मिठास, LAC पर सैनिकों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर ऐसे दी बधाई
4 साल पहले खरीदी थी कार
कार के मालिक ने बताया कि आग के कारण कार का हैंडब्रेक खराब हो गया। इसके बाद गाड़ी बिना ड्राइवर के भागने लगी, जो करीब 100 मीटर दूर जाकर पुलिस की दीवार से टकरा कर रुक गई। कार में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मालवीय नगर स्टेशन से मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार मालिक ने बताया कि उसने करीब चार साल पहले यह कार खरीदी थी।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान के स्कूलों में नहीं पढ़ाया जाएगा गोधरा कांड, मंत्री बोले- किताब में ट्रेन जलाने वालों का महिमामंडन
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines