आप मुझसे परेशान रहते हो... इतना कहकर कहां चली गई दो बच्चों की मां? जानें पूरा मामला
Edited By Rakesh Choudhary

दीपिका अपने प्रेमी इरफान हैदर के साथ।
Edited By Rakesh Choudhary

दीपिका अपने प्रेमी इरफान हैदर के साथ।
Dungarpur: राजस्थान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डूंगरपुर में एक दो बच्चों की मां दीपिका अपने प्रेमी इरफान हैदर के साथ घर से भागकर कुवैत चली गई। महिला का बुर्का पहने एक फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने प्रेमी के साथ दिख रही है। इसके बाद महिला के घरवालों की इसकी जानकारी हुई। वहीं इस मामले का खुलासा होने के बाद परिजनों और हिंदू संगठनों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति ने 15 जुलाई को अपनी पत्नी की गुदशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मुकेश और दीपिका की शादी को 14 साल हो गए हैं। दोनों एक बेटा और बेटी है। दीपिका का पति मुकेश मुंबई में नौकरी करता है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उसकी पत्नी तबीयत खराब होने का कहकर अपने पीहर साबरकांठा चली गई। मुकेश ने बताया कि उसकी पत्नी ने 11 अगस्त को खुद के हाॅस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी दी। 12 अगस्त को भी दीपिका और मुकेश बीच बातचीत हुई। 13 अगस्त को दीपिका ने मुकेश को फोन कर कहा कि आप मुझसे परेशान रहते हो। मैं बाहर आ गई हूं।
इसके बाद दीपिका की बुर्का पहने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फोटो में दिख रहा युवक उसका प्रेमी है जो हिम्मतनगर गुजरात का रहने वाला है। पुलिस को दी शिकायत में मुकेश ने कहा कि मेरी पत्नी का ब्रेन वाॅश कर इरफान हैदर नामक युवक उसे कुवैत ले गया है। मुकेश ने बताया कि हैदर ने अपना असली नाम-धर्म और पता छुपाते हुए दीपिका को झांसे में ले लिया। दीपिका घर से 2 लाख 35 हजार रुपए कैश और 15 तोला सोना भी लेकर गई है।
वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस लव जिहाद के आरोपों के बाद हर एंगल से जांच में जुटी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: