Weather Alert: राजस्थान में 5-6 दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर मानसून की वापसी हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश भरतपुर के भुसावर में रिकाॅर्ड की गई। वहीं उधर हनुमानगढ़ जिले में अभी भी बाढ़ का खतरा बरकरार है। शनिवार को प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से 23 से ज्यादा गांवों के लोगों राहत कैंपों में पहुंचाया।
मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, पाली, भीलवाड़ा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, दौसा, जयपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अजमेर, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में वर्षा की संभावना जताई है।
शनिवार को इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। भरतपुर के वनस्थली में 7.3 मिमी, अलवर में 16.2 मिमी, कोटा में 10.8 मिमी, उदयपुर के डबोक में 9.8 मिमी, डूंगरपुर में 4.0 मिमी, करौली में 17.0 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।
घग्घर में बाढ़ का खतरा
वहीं उधर हनुमानगढ़ की घग्घर नदी में लगातार पानी की आवक हो रही है। प्रशासन ने ऐहतियात बरतते हुए 23 से ज्यादा गांवों के लोगों को राहत कैंपाें में शिफ्ट किया है। नदी में जलस्तर के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब पानी को इंदिरा गांधी नहर परियोजना में डायवर्ट किया जा सकता है। ताकि बाढ़ के खतरे को कम किया जा सकें। वहीं प्रदेश के मानसून मीटर की बात करें तो अब पूरे प्रदेश में सामान्य से 118 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines