Monsoon Update 2023: राजस्थान में 25 जून से मानसून एक्टिव हो चुका है। उसके बाद से ही अधिकांश जिलों में तेज बारिश हो रही है। बुधवार को जोधपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर, बाड़मेर, पाली, समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज कोटा, बूंदी, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के अधिकांश भागों में मध्यम बारिश जबकि कहीं भारी व कहीं-कहीं अति बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज अलवर, अजमेर, टोंक, कोटा, बारां और भीलवाड़ा में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बिजली और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, नागौर, जयपुर, दौसा, सीकर, चूरू, बूंदी, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को इन जिलों में हुई बारिश
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार भीलवाड़ा में 5 मिमी., सीकर में 30 मिमी, कोटा में 8.4 मिमी, बूंदी में 5 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 41.1 मिमी, बारां में 16 मिमी, डूंगरपुर में 33.5 मिमी, चूरू के फतेहपुर में 43 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में 62 मिमी, जैसलमेर में 8.8 मिमी, जोधपुर के फलौदी में 7.8 मिमी, बीकानेर में 16.6 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।
इधर जोधपुर के देचू में 107 मिमी, बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया। इसी तरह बाड़मेर, अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, झालावाड़, कोटा, सवाईमाधोपुर और उदयपुर के कई हिस्सों में 52 मिमी से 100 मिमी तक बारिश हुई।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
8 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines