MLA Kirodi lal Menna Became Bus Conductor: दिसंबर में संपन्न हुए चुनाव के बाद अब राजस्थान में नये सीएम भजनलाल शर्मा शपथ ले चुके हैं। इस बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम भजनलाल ने कल दिल्ली में भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात की। किरोड़ीलाल मीणा, प्रताप सिंघवी, श्रीचंद कृपलानी, अजय सिंह किलक, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई नेता मंत्री बनाए जा सकते हैं।
इस बीच सवाईमाधोपुर विधायक किरोड़ीलाल मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किरोड़ीलाल एक बस में सवार होकर कंडक्टर बन जाते हैं और कंडक्टर की तरह ही आवाज लगाकर किराया और जगह का नाम बता रहे हैं। किरोड़ीलाल के इस अवतार से उनके समर्थक झूम उठते हैं।
शपथ समारोह का है वायरल वीडियो
22 सैकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी में सामने आया है कि यह वीडियो शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का है। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में उनकी विधानसभा सवाई माधोपुर से लोग बसों में सवार होकर पहुंचे थे। समारोह के खत्म होने के बाद सभी लोग बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे उसी समय बस में अचानक किरोड़ीलाल मीणा चढ़ गए और मजाकिया अंदाज में कंडक्टर की भूमिका निभाने लगे।
किराया पूछने पर बोले- फ्री, फ्री, फ्री
विधायक किरोड़ीलाल को कंडक्टर की भूमिका में देख समर्थकों की खुशी भी दोगुनी हो गई। इसके बाद समर्थकों ने किरोड़ीलाल से किराया पूछा तो आवाज लगाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा फ्री, फ्री, फ्री। इसके बाद डाॅक्टर किरोड़ी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
21 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines