सवाईमाधोपुर: कांग्रेस के कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा की दबंगई सामने आ रही है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक बिजली दफ्तर में काम करने वाले संविदा कर्मी को खींच कर थप्पड़ जड़ रही हैं। किसानों की शिकायत पर पूरणमल नाम के कर्मी से नाराज विधायक ने 3 थप्पड़ लगा दिए। विधायक ने अपने इस अंदाज को भी किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
किसान से मिली थी दखलअंदाजी की शिकायत
दरअसल बौंली के विद्युत निगम कार्यालय पर प्राइवेट लोगों की अनाधिकृत दखलअंदाजी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद विधायक इंदिरा मीणा आज निगम कार्यालय पहुंची और वहां औचक निरीक्षण किया। विधायक इंदिरा मीणा ने स्टोर कीपर के रूम में पहुंचकर रजिस्टर की जांच की। विधायक ने किसानों को ट्रांसफार्मर प्रायोटी के हिसाब से वितरित करने की हिदायत दी।
इस दौरान ग्रामीणों ने एक प्राइवेट व्यक्ति द्वारा ट्रांसफार्मर देने की एवज में राशि लिए जाने की शिकायत की। जिस पर विधायक इंदिरा मीणा ने प्राइवेट व्यक्ति को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। वहीं संबंधित व्यक्ति को राशि दोबारा लौटाने की हिदायत देते हुए दो थप्पड़ रसीद कर दिए। आसपास खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया औऱ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त प्राइवेट व्यक्ति का नाम पूरणमल बताया जा रहा है जोकि निगम कार्यालय में लोडिंग अनलोडिंग मजदूरी का कार्य करता है।
थप्पड़ के बाद विधायक ने दी ये सफाई
इस मामले पर विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि बिजली निगम कार्यालय में लोगों की बेवजह दखलअंदाजी की उन्हें शिकायतें मिल रही थीं। इसपर वह निगम कार्यालय गईं और जांच की। वहां बताया गया कि लोडिंग अनलोडिंग संविदाकर्मी लोगों से पैसे मांगता है। इसपर विधायक ने उसे हिदायत दी कि ऐसा न करें।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines