Barmer News: बायतु विधायक हरीश चौधरी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गलत योजनाएं बनाकर यहां के लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं। चौधरी ने कहा कि मैंने उनसे बाड़मेर दौरे पर 2 सवाल पूछे थे, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। बता दें कि शेखावत अभी बाड़मेर दौरे पर थे। जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।
इस दौरान बायतु विधायक हरीश चौधरी ने उनसे 2 सवाल पूछे थे। उन्हीं के मंत्रालय के अधीन वाले पानी योजना में व्यय राशि का 5 प्रतिशत भार जनता से क्यों वसूला जा रहा है। पानी योजना में केंद्र-राज्य की भागीदारी 90-10 फीसदी थी लेकिन शेखावत के मंत्री बनने के बाद इसे 90-50 क्यों किया गया?
बीजेपी सरकार ने बदले नियम
विधायक ने केंद्रीय मंत्री को कठघरे में खड़ा करते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री अपने क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं। रेगिस्तान व पहाड़ी इलाके में पेयजल योजनाओं में 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार करती थी। और 10 फीसदी खर्च राज्य सरकारें करती थी। आज भी पहाड़ी इलाकों में केंद्र 90 फीसदी पैसा खर्च कर रहा है।
लेकिन रेगिस्तानी इलाकों में इसे बढ़ाकर 50 फीसदी क्यों कर दिया। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी तो नियमों को बदलकर 90ः10 की जगह 45:45 की भागीदारी केंद्र व राज्य की व पीछे रहे 10 फीसदी पैसा आम उपभोक्ता से लेने के नियम बनाए गए।
संवेदनशील सरकार दे रही जनता का 5 प्रतिशत हिस्सा
चौधरी ने कहा कि देश में किसी भी योजना में सबसे ज्यादा पैसा रेगिस्तानी इलाके में होता है क्योंकि यहां लोग दूर-दूर तक बसे होते हैं। पंजाब कांगेस के प्रभारी ने कहा कि जल जीवन योजना में 47.5 फीसदी केंद्र का और 47.5 फीसदी राज्य सरकार का और 5 फीसदी जनता से लेने के प्रावधान को लेकर राज्य सरकार ने कई बार बात की लेकिन केंद्रीय मंत्री ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद प्रदेश की संवेदनशील राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जनता से लिए जाने वाले 5 फीसदी राशि वहन करने का फैसला लेकर राहत प्रदान की।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines