Jaisalmer News: अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने बुधवार को जैसलमेर में जिले के 51 विशेष योग्यजन को स्कूटी वितरित की। मंत्री शाले मोहम्मद और जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे ने जिले में आयोजित कार्यक्रम में विशेष योग्यजनों को स्कूटी प्रदान की एवं उन्हें चाबी सौंपी।
स्कूटी प्राप्त कर सभी के चेहरे खिलखिला उठे और उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा स्कूटी वितरित की जाती है।
अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य कर हर पात्र को लाभान्वित करना है। उन्होंने लोगों से विभिन्न योजनाओं में आवेदन कर लाभ उठाने की अपील की।
साथ ही इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की बात भी कही। उन्होंने महंगाई राहत कैंप को राज्य सरकार का अभूतपूर्व कदम बताया और कहा कि ये कैंप आमजन को महंगाई से राहत दिलाने में मील के पत्थर साबित हो रहे हैं।
विशेष योग्यजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे ने कहा कि राज्य सरकार विशेष योग्यजन के लिए पूर्ण संवेदनशीलता से काम करते हुए उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के हर पात्र व्यक्ति को नियत समय में आवेदन करने की अपील की और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए विधायक मद से भी नियमानुसार सहयोग किया जाएगा।
नगर परिषद सभापति श्री हरिवल्लभ कल्ला ने कहा कि विशेष योग्यजनों को स्कूटी प्राप्त होने से उनमें उत्साह का संचार होगा। उन्होंने स्कूटी प्राप्त करने वाले सभी विशेष योग्यजनों को बधाई दी।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाललाल स्वर्णकार, बीसूका उपाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अमीन खान, समाजसेवियों सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines