Jaisalmer News: अल्पसंख्यक, मामलात विभाग मंत्री शाले मोहम्मद शुक्रवार को पोकरण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पोकरण एवं फलसूंड में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
बाबा साहेब के विचारों को करना होगा साकार
मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षित होकर संगठित रहने की सीख दी। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके विचारों को साकार करना होगा और वही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बाबा साहब ने विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान की रचना की है। आज भारत में उनके लिखे संविधान पर देश में शासन चलता है। पूरे देश में बाबा साहब का नाम सम्मान से लिया जाता है।
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं आमजन
उन्होंने कहा कि आमजन अपने बच्चों का सरकारी स्कूल में नामांकन करावें। सरकार ने प्रत्येक ब्लॉक पर आईटीआई कॉलेज, आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी स्कूल, छात्रावास सहित तमाम प्रकार की सुविधाएं दी है। उन्होंने कहा कि आमजन जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
श्री मोहम्मद ने फलसूंड स्थित मेघवाल समाज के छात्रावास में विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज के शैक्षिक कार्यों के लिए बजट की किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे।
संबंधित खबरें
फर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
3 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines