Minor Girl Rape Bus Conductor In Bikaner: राजस्थान के बीकानेर से नवरात्रि के पहले दिन शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बच्ची को स्कूल बस के कंडक्टर ने हैवानियत का शिकार बनाया। बीकानेर में एक दंपत्ति ने रोजाना की तरह बच्ची को स्कूल भेजा था। उन्हें विश्वास था कि बस का कंडक्टर उनकी बच्ची का पूरा ध्यान रखेंगे और उसे स्कूल खत्म होते ही वापस सुरक्षित घर ले आएंगे। मगर एक कहावत है जब बाड़ ही खेत को खाएं तो खेत की रक्षा कौन करेगा। बस कंडक्टर 3 साल की मासूम के लिए दरिंदा बन गया। दिल दहला देने वाली यह घटना बीकानेर के आर्मी कैंट से सामने आई है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
मासूम बच्ची शिवबाड़ी के प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। पिछले 1 महीने से बस का कंडक्टर मदनलाल बच्ची को स्कूल लेकर जाता है। शनिवार को भी वह ऐसे ही स्कूल लेकर गया इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जब घर पहुंची तो दर्द के कारण रो रही थी। बच्ची को रोता देख परिजन उसे लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे डाॅक्टरों ने जब उसका इलाज किया जो दुष्कर्म के साथ दरिंदगी का खुलासा हुआ। मासूम ने बताया कि उसके साथ यह हरकत बस कंडक्टर ने की है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की जानकारी होने पर परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामाला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करवाकर कंडक्टर मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने मामले की जांच डीवाईएसपी शालिनी बजाज को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस कंडक्टर से पूछताछ कर रही है।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
18 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
22 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines