जयपुर: राजस्थान के खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सार्वजनिक रूप से अपने विभाग के आला अधिकारीयों के प्रति नाराजगी जताई है। मंत्री ने अपने ही विभाग के अधिकारीयों पर हमला बोलते हुए कहा कि अफसरों की ACR भरने का अधिकार मंत्रियों को दिया जाए, जिससे लोकतंत्र में सुधार हो। इसके लिए मंत्री प्रताप सिंह ने सीएम गहलोत को भी पत्र लिखा है।
बता दें कि खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास अपने विभाग के अधिकारीयों के कामकाज को लेकर नाराज़ हैं। क्योंकि खाद्य विभाग के एक पूर्व आला अधिकारी की गलती की वजह से 46 हजार मेट्रिक टन गेहूं लेप्स हो गया। मंत्री ने अधिकारी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिन अफसरों को ये नहीं पता की कितनी कैटेगरी में गेहूं दिया जाता है, उनको सरकार ने प्रमोशन करके अक्षय ऊर्जा विभाग में लगा दिया।
वहीं मंत्री ने ये आरोप भी लगाया कि अधिकारी द्वारा यूटिलिटी सर्टिफिकेट केंद्र को नहीं भेजने पर राजस्थान के हिस्से का 46 हजार मेट्रिक टन गेहूं लेप्स हो गया। अब मंत्री प्रताप सिंह ने अधिकारी की शिकायत प्रमुख सचिव से की है और सीएम गहलोत को पत्र लिखा है।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
6 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
7 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines