Dausa: कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा शनिवार को दौसा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। मंत्री मीणा ने नगर परिषद क्षेत्र के आधा दर्जन वार्डों में सड़कों का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मंत्री मीणा ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के आधे से ज्यादा वार्ड में विधायक कोटे से सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इससे जहां यातायात सुगम होगा वहीं लोगों के आवागमन में समय की बचत होगी। सड़क आमजन की मूलभूत आवश्यकता है, क्षेत्र में अच्छी सड़कें विकास की सूचक होती है, मेरा लक्ष्य है दौसा विधानसभा क्षेत्र के हर गली मोहल्ले को अच्छी सड़कें बनाना। आप पूरे क्षेत्र में देख सकते हैं सड़कों का निर्माण अनेक जगह पूर्ण हो चुका है, वही क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है।
मंत्री मीणा ने कहा कि शीघ्र पेयजल की सौगात भी मिलने वाली है। पाइप लाइन हेतु आवंटित 125 करोड़ रूपए के टेंडर हो चुके हैं, कुछ ही समय में क्षेत्र में आपको पानी की टंकियां नजर आने लगेगी। क्षेत्र के लोगों को मेरा वादा है कि पेयजल समस्या से पूर्ण तरह से निजात मिलेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
14 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines