Bhilwara News: कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राजस्थान देश में युवाओं को निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने वाला अग्रणी राज्य है। उन्होंने युवाओं से रोजगार के अवसर का पूरा फायदा उठाकर मेहनत के दम पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। चांदना बुधवार को भीलवाड़ा जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापनगर ग्राउंड में आयोजित एक दिवसीय मेगा जॉब फेयर में युवाओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विशेष नीतियां बनाकर निजी क्षेत्र में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाया है। जिससे बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। चांदना ने युवाओं से संवाद करते हुए रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए।
युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार का उद्देश्य
अपने संबोधन में चांदना ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। युवाओं के हितों के लिए मुख्यमंत्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुख्यमंत्री युवा संबल जैसी योजनाओं से बेरोजगारों को आर्थिक संबल मिला है। चांदना ने कहा कि युवाओं के कौशल के अनुसार उन्हें रोजगार प्रदान करवाना सरकार का उद्देश्य है। जिसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 100 मेगा जॉब फेयर लगाने की घोषणा की है।
रोजगार के अवसर का भरपूर फायदा उठाएं युवा
राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में आयोजित हो रहे मेगा जॉब फेयर का युवा अधिकाधिक फायदा उठाएं। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। चांदना ने कहा कि युवा समाज के लिए मूल्यवान एसेट बने ताकि देश का उन्नयन हो सके।
युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर
अशोक चांदना ने इस दौरान विभिन्न रोजगार प्रदाता कंपनियों में अपने कौशल तथा योग्यता अनुरूप चयनित हुए युवाओं को ऑफर लेटर सौंपे व कहा कि वे निरंतर मेहनत और लगन से कार्य करें। जीवन में अनुशासन, विनम्र बने रहे। चांदना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित होने वाले 100 मेगा जॉब फेयर की कड़ी में यह 9 वां मेगा जॉब फेयर है। उन्होंने अब तक आयोजित हुए इन नौ मेगा जॉब फेयर में 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त हो जाने पर भी खुशी जाहिर की।
युवा मोबाइल का इस्तेमाल कम करें
अशोक चांदना ने युवाओं से जीवन में सही राह पकड़कर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम से कम करें और ऑनलाइन गेम्स से दूर रहें। उन्होंने कहा कि इससे युवा मानसिक अवसाद के शिकार हो जाते हैं और कई बार गलत कदम उठा लेते हैं। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार के अवसर का पूरा फायदा उठाएं और मेहनत के दम पर आगे बढ़ें। परिश्रम के बल पर व्यक्ति प्रगति की हर मंजिल पा सकता है।
कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के शासन सचिव पीसी किशन ने बताया कि इस जॉब फेयर के लिए 3 हजार 97 युवा इंटरव्यू देने पहुंचे। विभिन्न कम्पनियों ने इंटरव्यू लेकर 830 युवाओं का नौकरी के लिए चयन कर ऑफर लेटर सौंपे।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
20 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines