जयपुर में 24 सितम्बर को 'मेरा पहला वोट मैराथन' का आयोजन, जुटेंगे यूथ कांग्रेस के दिग्गज

first vote
विज्ञापन

जयपुर: विधान सभा चुनाव को लेकर राजस्थान में सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। चुनाव में टिकेट पाने के लिए बड़े दिग्गज नेताओं का भी समर्थन पाना भी जरुरी है तो उनको भी कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है। आपको बता दें की अभी जयपुर की बगरू विधानसभा सीट चर्चा में है क्योकि इस सीट से कांग्रेस के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यवीर अलोरिया दावेदारी कर रहे है। इसके लिए 24 सितंबर को युवा मतदाताओं के नाम “मेरा पहला वोट मैराथन” का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू साथ रहेंगे। इस कार्यक्रम से लोगों को पार्टी में भी जोड़ा जायेगा।

भारत जोड़ो की तरफ है जुड़ाव

सत्यवीर बताते है की ये कार्यक्रम राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ही देखते हुए ही आयोजित कर रहे है कहते है की उनका उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना था। यहां पर युवा मतदाओं को जागरूक करने के लिए ये “मेरा पहला वोट मैराथन” का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisment

सभी एक आने की उम्मीद

इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सह प्रभारी अमृता धवन, जयपुर जिला अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने इस मैराथन के लिए टी-शर्ट का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज आएंगे। इसके लिए कई दिग्गजों से मुलाक़ात हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ