Manthan 2024 Govind Singh Dotasara Interview: न्यूज24 के मंथन कार्यक्रम में आज चैनल की एंकर डॉ मीना शर्मा के साथ राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नजर आए, जिन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की तैयारियों पर खुलकर बात की। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राजस्थान में कांग्रेस के ‘मिशन@25’ के बारे में बताया कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए क्या प्लान बनाया?
हर नेता को चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव कांग्रेस पूरे हिन्दुस्तान में लड़ रही है। कांग्रेस राजस्थान की सभी 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। रही बात मेरे चुनाव लड़ने की तो विधानसभा चुनाव की 4 जंग जीतने के बाद लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयारी हूं। वैसे भी जो चुनाव लड़ता है, वह बड़ा चेहरा होता है। जनता उसको चाहती है। सर्वे में उसका नाम आता है।
पार्षद का चुनाव लड़ने से पहले इंसान 10 बार सोचता है। सांप का बच्चा छोटा हो या बड़ा हो, जहर उनमें बराबर ही होता है। राजनीति में जो रहता है, उसे चुनाव लड़ने को तैयार रहना चाहिए। आप जिस पार्टी से जुड़कर उसकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, उस पार्टी की हाईकमान जो कहती है, जो आदेश देती है, उसे सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। उसे जिम्मेदारी से पूरा करना चाहिए।
हाईकमान जो आदेश देगी, उसे दिल से निभाया जाएगा
डोटासरा ने कहा कि जो चुनाव लड़ते हैं, वे बड़े चेहरे होते हैं। दिल्ली में तो बैठा ही हूं। पार्टी कहेगी कि चुनाव लड़ना है और अगर जनता जिताएगी तो वह दिन दूर नहीं, जब संसद में बैठेंगे। राज्य मंत्री था, प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला। हमारी सरकार नहीं आ पाई, लेकिन वोट प्रतिशत अच्छा रहा। 16 प्रतिशत वोट आए। अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभा रहा हूं।
अशोक गहलोत की छत्रछाया में रहते हुए भी अपना कद आगे बढ़ाने में कामयाब हुआ। बुजुर्ग और सीनियर लीडरों का अनुभव लिया। जनता की आवाज उठाई। जनता साथ देती है तो संसद में बैठकर भी उनकी आवाज बनूंगा। अध्यक्ष बनने के लिए न अशोक गहलोत को, न सचिन पायलट को, बल्कि पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करता हूं।
तीसरी बार भाजपा की हांडी नहीं चढ़ने देंगे
डोटासरा ने कहा कि किसी भी पार्टी की सरकार बनना, उसके कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकार की योजनाआं-घोषणाओं, अच्छी कैंपेनिंग और विकास कार्यों का परिणाम होती है। राहुल गांधी ने देश में फैली नफरत और जहर को मोहब्बत की दुकान में बदलने के लिए न्याय यात्रा की।
उन मुद्दों, सरकार की गुड गवर्नेंस, योजनाओं, नेताओं की रणनीति और चुनाव लड़ने वाले नेताओं का व्यक्तिगत अनुभव मिलाकर हम 49 प्रतिशत वोट जीत पाए, हालांकि सरकार नहीं बना पाए, लेकिन अच्छा प्रदर्शन किया। काठ की हांडी एक बार चढ़ती है, दोबारा नहीं, लेकिन भाजपा की 2 बार चढ़ चुकी है, तीसरी बार नहीं चढ़ने देंगे।
मैं कहकर जा रहा हूं कि 101 प्रतिशत 25 की 25 सीटें कांग्रेस के उम्मीवार जीतेंगे और केंद्र में INDIA अलायंस सरकार बनाएगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines