Jaipur News: जयपुर एसओजी ने मंगलवार रात को मीना वाला गृह निर्माण सहकारी समिति के डेवलपर दीनदयाल चौधरी को गिरफ्तार किया है। एसओजी के अनुसार परिवादी संतोष देवी ने दीनदयाल चौधरी समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह रिपोर्ट कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज की गई थी।
कोर्ट के आदेश पर एसओजी को सौंपी गई जांच
एसओजी को पीड़िता ने बताया कि उसने 57 हजार रुपए आरोपियों को दिए। इस पर आरोपियों ने पीड़िता को 57 हजार रुपए की रसीद दे दी। इसके बाद पीड़िता ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने इस जमीन को किसी ओर को बेच दिया।
मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर थाने में शिकायत दर्ज हुई। लेकिन मामले में अनुसंधान अधिकारी द्वारा जांच नहीं करने पर पीड़िता की मांग पर कोर्ट ने यह जांच एसओजी को दे दी।
कार्रवाई के बाद कई लोग पहुंचे एसओजी कार्यालय
मामले में एसओजी ने अपनी अनुसंधान के आधार पर आरोपी दीनदयाल चौधरी को गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं इस कार्रवाई के बाद कई और लोग भी इस प्रकार की शिकायतें लेकर एसओजी के कार्यालय पहुंचे हैं। लोगों के अनुसार आरोपी के द्वारा कई लोगों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी की है।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines