---विज्ञापन---

राजस्थान

जमीन धोखाधड़ी मामले में SOG की बड़ी कार्रवाई, मीना गृह निर्माण समिति का डेवलपर दीनदयाल चौधरी गिरफ्तार

Jaipur News: जयपुर एसओजी ने मंगलवार रात को मीना वाला गृह निर्माण सहकारी समिति के डेवलपर दीनदयाल चौधरी को गिरफ्तार किया है। एसओजी के अनुसार परिवादी संतोष देवी ने दीनदयाल चौधरी समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह रिपोर्ट कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज की गई थी। कोर्ट के […]

Jaipur News: जयपुर एसओजी ने मंगलवार रात को मीना वाला गृह निर्माण सहकारी समिति के डेवलपर दीनदयाल चौधरी को गिरफ्तार किया है। एसओजी के अनुसार परिवादी संतोष देवी ने दीनदयाल चौधरी समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह रिपोर्ट कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज की गई थी।

कोर्ट के आदेश पर एसओजी को सौंपी गई जांच

एसओजी को पीड़िता ने बताया कि उसने 57 हजार रुपए आरोपियों को दिए। इस पर आरोपियों ने पीड़िता को 57 हजार रुपए की रसीद दे दी। इसके बाद पीड़िता ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने इस जमीन को किसी ओर को बेच दिया।

---विज्ञापन---

मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर थाने में शिकायत दर्ज हुई। लेकिन मामले में अनुसंधान अधिकारी द्वारा जांच नहीं करने पर पीड़िता की मांग पर कोर्ट ने यह जांच एसओजी को दे दी।

कार्रवाई के बाद कई लोग पहुंचे एसओजी कार्यालय

मामले में एसओजी ने अपनी अनुसंधान के आधार पर आरोपी दीनदयाल चौधरी को गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं इस कार्रवाई के बाद कई और लोग भी इस प्रकार की शिकायतें लेकर एसओजी के कार्यालय पहुंचे हैं। लोगों के अनुसार आरोपी के द्वारा कई लोगों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी की है।

---विज्ञापन---
First published on: May 31, 2023 02:30 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola