Shiv Barat Tragic Accident Due To Electric Shock: शिव बारात निकल रही थी। नाचते-गाते मस्ती में झूमते लोग शिव पार्वती विवाह कराने जा रहे थे कि अचानक चीख पुकार मच गई। बच्चे अचानक चिल्लाने लगे। बेहोश होकर गिरने लगे। यह देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।
बच्चों के हाथों और टांगों पर जलने के निशान देखकर लोगों को पता चला कि करंट लगने से बच्चों की यह हालत हुई है। लोगों ने आनन फानन में बच्चों को पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी बच्चों को MBS अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
हाईवोल्टेज लाइनों से टच हुए झंडे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि बच्चों की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला घायलों का कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है।
कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास शिव बारात निकल रही थी। बच्चे लोहे की छड़ियों वाले झंडे लेकर चल रहे थे कि एक झंडा ऊपर से गुजर रहीं हाईवोल्टेज लाइनों से छू गया, जिससे करंट फैल गया। नीचे बारिश का पानी भरा था तो करंट लगते ही झटककर बच्चे गिर गए।
गुस्साए परिजनों ने आयोजक को पीटा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करंट की चपेट में 10 से ज्यादा बच्चे आए। वहीं बच्चों की हालत देखकर दुखी हुए अभिभावक भड़क गए और उन्होंने शिव बारात का आयोजन करने वालों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और एक आयोजक को पीट भी दिया।
लोगों का कहना है कि काली बस्ती में हर साल महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकाली जाती है, लेकिन इस बार हादसा हो गया। पुलिस को शिकायत दी गई है। कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं घायल हुए बच्चों की उम्र 9 से 16 साल के बीच बताई जा रही है। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चे खतरे से बाहर हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines