Mahangai Rahat Camp: प्रदेश में महंगाई राहत कैंप को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जिले में आयोजित महंगाई राहत कैंप में लाभार्थियों की भीड़ उमड़ी और लाभार्थियों ने कैंप में अपना पंजीकरण करवाया। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि मंगलवार को जिले में आयोजित कुल 195 महंगाई राहत कैंप में 35 हजार 68 परिवारों को 1 लाख 48 हजार 229 गारंटी कार्ड जारी किये गए हैं।
सोमवार को कैंप के पहले दिन 1 लाख 4 हजार 317 गारंटी कार्ड का वितरण हुआ था, इस तरह दो दिनों में जयपुर जिले में कुल 2 लाख 52 हजार 546 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।
विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों ने कराया पंजीकरण
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 24 हजार 293, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 30 हजार 54, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 30 हजार 54, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 23 हजार 160, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 1 हजार 819 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना में 14 हजार 334, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 2 हजार 628, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 1 हजार 826,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 10 हजार 511, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 9 हजार 550 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
बीपीएल ओमप्रकाश तिवारी के लिए आसान हुई जीने की राह
कालाडेरा स्थित खेल मैदान में आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहे ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि अभी तक राहत के लिए सरकारी कार्यालय जाना होता था। ऐसा तो पहली बार हो रहा है कि सरकार शिविर लगा कर जनता को एक साथ 10 योजनाओं का फायदा हाथों हाथ दे रही है।
ओमप्रकाश ने कहा कि चाहे 500 रुपये में सिलेण्डर की बात हो या फिर 100 यूनिट निशुल्क बिजली कीए चिरंजीवी योजना में 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख का दुर्घटना बीमा मिलने से उनके जीने की राह और आसान हो जाएगी।
काली देवी को 5 मिनट में मिला 5 योजनाओं का फायदा
41 वर्षीय कालीबाई ने कहा कि कभी सोचा ही नहीं था कि इतना जल्दी सरकारी योजनाओं का फायदा मिल जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कालीबाई ने कहा कि जो काम कई दिनों तक नहीं हो सकते थे, वो महंगाई राहत कैंप में मिनटों में हो गए। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए ही कहा कि उन्हें कैंप में जन आधार कार्ड देते ही महज 5 मिनटों में सरकार की 5 योजनाओं का फायदा मिल गया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
8 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines