Jaipur News: आमजन एवं वंचित वर्ग को महंगाई से राहत देने, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले में सोमवार को महंगाई राहत कैंप की शुरुआत हुई। पहले ही दिन महंगाई राहत कैंपों में आमजन का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अभियान के पहले दिन टीम जयपुर के समर्पित प्रयासों के चलते 1 लाख 726 लाभार्थियों ने सरकार की 10 बड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। आमजन के उत्साह को देखते हुए चरणबद्ध रूप से कैंपों की संख्या बढ़ाई जाएगी साथ ही, काउंटर्स की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा ताकि महंगाई राहत कैंप में अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जा सके।
और पढ़िए – महंगाई राहत कैंप में बोले डोटासरा- ‘जनता जनार्दन होती है, कुर्सी पर बैठाती है तो उतार भी देती है’
जयपुर को मिला है 60 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य
उन्होंने बताया कि जिले को 60 लाख 75 हजार 359 रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य दिया गया है जिसका लगभग 2 फीसदी पहले ही दिन हासिल कर लिया गया है। मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 17 हजार 585, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 21 हजार 295, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 22 हजार 229 लाभार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया।
मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 16 हजार 281, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 2 हजार 440, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना में 5 हजार 928, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 776, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 926, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 7 हजार 68, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 6 हजार 198 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
और पढ़िए – Mahangai Rahat Camp: मंत्री महेश जोशी और हैरिटेज महापौर ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
बादामी देवी को मिली 500 रुपये में गैस सिलेंडर की सौगात
महंगाई राहत कैंपों में रजिस्ट्रेशन के बाद लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। नींदड सामुदायिक केन्द्र पर आयोजित शिविर में 86 वर्षीय बादामी देवी ने मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के लिए पंजीकरण करवाया, चंद ही मिनटों में बादामी देवी को गारंटी कार्ड मिल गया।
उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए बादामी देवी ने कहा कि उन्होंने अब उन्हें महज 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा साथ ही 100 यूनिट निशुल्क बिजली भी मिलेगी। बादमी देवी ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतनी तेज गति से सरकारी योजना का लाभ मिलते हुए पहले कभी नहीं देखा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
23 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines