हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Mahangai Rahat Camp: 6.59 करोड़ लोगों को मिला सीएम का गारंटी कार्ड, निशुल्क बिजली योजना में 82.54 लाख रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन

Mahangai Rahat Camp: आमजन को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैम्प रोजाना लाखों चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य कर रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों का सम्बल बनकर ये कैम्प सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। योजनाओं का लाभ पाने के लिए प्रदेशवासी भी बढ़-चढ़कर कैम्पों में रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। मंगलवार शाम तक कैम्पों में 6.59 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित किये जा चुके हैं, जबकि 1.47 करोड़ से ज्यादा परिवार अब तक इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं।

राजस्व विभाग ने जारी किए आंकड़े

राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 49.57 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में 82.54 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 9.70 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 92.62 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 58.71 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.12 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

1 करोड़ से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 46.09 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 87.22 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.14 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.14 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola