Mahangai Rahat Camp: मंहगाई राहत शिविर में आने वाला खुशी-खुशी अपने घर जा रहा और हाथो-हाथ काम होने पर राज्य सरकार व प्रशासन का तहदिल से आभार भी जता रहा है।
लंबे समय की समस्याओं का चंद घंटाें में हो जाने से इन अधिकारियों का खुब भला होवें कि यह इतनी गर्मी में दिन भर रहकर हर समस्याओं का समाधान कुछ समय मे कर के लोगों को राहत प्रदान कर रहें है।
कोरोना के समय से बंद पेंशन हुई चालू
शुक्रवार को मोबाइल कैंप बड़गांव पंचायत समिति तलवाड़ा में आई। प्रार्थी लक्ष्मी देवी की पेंशन कोरोना के समय से बंद थी जिसके लिए वह और उसका पुत्र पिछले 5-6 महीने से परेशान हो रहे थे। वह विभाग के चक्कर लगा रहे थे जांच करने पर यह पता लगा की भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है।
जिस पर तत्काल प्रभारी अधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी ने कार्यवाही कर कैंप में हाथों हाथ भौतिक सत्यापन करवाकर लाभार्थी को राहत प्रदान की गई। उनकी पेंशन चालू करवाई गई और महंगाई राहत शिविर की पांच योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
सरकार का जताया आभार
इतनी सारी योजनाओं का लाभ पाकर लक्ष्मी देवी ने भाव विभोर होते हुए सरकार का आभार जताया और कहा कि “आजे मारे दाडों पादरों है कि पेंशन ने हाथे-हाथें सरकार मने धडी सुविधा व लाभ आलियों है आजे मारें माते राज्य सरकार व लक्ष्मी मैहरबान थई है”।
उदयपुर की मधु बाई को मिला 8 योजनाओं का लाभ
उदयपुर जिले के भीण्डर उपखण्ड के अमरपुरा खालसा में प्रशासन गावों के संग अभियान व महंगाई राहत कैंप कार्यक्रम मधु बाई के लिए राहत भरा रहा। शिविर में दस्तावेजों के साथ आई मधु बाई ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाई।
उसे संबंधित अधिकारियों ने बताया कि उसे 8 योजनाओं का लाभ मिलेगा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने सहर्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं स्थानीय प्रशासन का आभार जताते हुए इस अभियान को सबके लिए उपयोगी बताया।
मधु बाई ने सबके लिए अभियान को बताया जरूरी
शिविर प्रभारी व अन्य अधिकारियों द्वारा मधु बाई को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किये गये। मधु बाई को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेज योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू एवं निशुल्क कृषि बिजली योजना का लाभ मिला।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
7 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines