Mahangai Rahat Camp: जयपुर की गोविंदगढ़ पंचायत समिति बनी अव्वल, 3 लाख से ज्यादा गारंटी कार्ड किए जारी
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Mahangai Rahat Camp: आमजन को महंगाई के दंश से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैंप में जनता का उत्साह बरकरार है। रजिस्ट्रेशन के मामले में जयपुर जिले की गोविन्दगढ़ पंचायत समिति ने एक बार फिर खुद को अव्वल साबित किया है। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि गोविन्दगढ़ महंगाई राहत कैंपों में 3 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी करने वाली राजस्थान की पहली पंचायत समिति बन गई है। उल्लेखनीय है कि एक लाख एवं 2 लाख गारंटी कार्ड जारी करने का आंकड़ा भी गोविन्दगढ़ पंचायत समिति ने ही पार किया था।
कलक्टर ने बताया कि 24 अप्रैल से आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंपों में अब तक 13 लाख 93 हजार 817 परिवारों को 52 लाख 22 हजार 506 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 7 लाख 37 हजार 752, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख 7 हजार 381, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख 7 हजार 381, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 82 हजार 98, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 8 लाख 53 हजार 466 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।
वहीं, महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 6 लाख 29 हजार 530, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 लाख 68 हजार 479, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 3 लाख 82 हजार 130, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 2 लाख 27 हजार 191, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 27 हजार 98 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को 35 हजार 352 गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 4 हजार 26, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 6 हजार 759, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 6 हजार 759, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 491, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 7 हजार लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।
वहीं,मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 6 हजार 527, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 863, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 2 हजार 170, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 905, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 52 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: